बिलासपुर। बजरंग दल बिलासपुर की जिला बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल के शताब्दी वर्ष को समरसता वर्ष के रूप में मनाने की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और नियमित बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

संगठन विस्तार के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में नए संयोजकों की घोषणा की गई। सूर्यप्रकाश भोई को गुरुघासीदास प्रखंड, निखिल भोई को गुरु गोविंद प्रखंड, विवेक मिश्रा को महाराणा प्रताप प्रखंड, राहुल साहू को सुभाष प्रखंड और नारायण पटेल को मस्तूरी प्रखंड संयोजक का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्यों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने तथा सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बजरंग दल प्रांत सह विद्यार्थी प्रमुख अंकुश ठाकुर, जिला सह मंत्री रिंकू शर्मा, रुपेश शुक्ला, बिलासपुर जिला संयोजक गौरव धनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।