बिलासपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाज की ओर से पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर शहर से विशेष रूप से लाई गई टेराकोटा से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा भी उन्हें भेंट की गई।
इस अवसर पर बिलासपुर शहर के युवा एल्डरमेन लाल्टू घोष, युवा मोर्चा अध्यक्ष देबाशीष दत्ता, बंगाली समाज विद्यालय के सचिव पार्थो साहा, पूजा सचिव उत्तम डे, सुदीप मजुमदार, रुपम सरकार, आशुतोष पांडे, आदित्य राय सहित बंगाली समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने अमर अग्रवाल के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विष्णुपुर की प्रसिद्ध टेराकोटा कला से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा को जन्मदिन के अवसर पर भेंट किए जाने को समाज की ओर से विशेष उपहार के रूप में देखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अमर अग्रवाल के साथ बंगाली समाज का आत्मीय जुड़ाव रहा है और इसी भावना के साथ उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए समाज के लोग उनके निवास पहुंचे।