विश्व आयुर्वेद परिषद ने की आयुर्वेद को राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति घोषित करने की मांग


देशभर के सभी जिलों में महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देने का महाअभियान


विश्व आयुर्वेद परिषद बिलासपुर इकाई के सदस्यों ने आयुर्वेद दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी महोदय को अवगत करवाया की 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष पर आयुर्वेद को मूल राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति घोषित करने हेतु विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार दास और चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रांत सहप्रभारी 

डाॅ रश्मि जितपुरे, व आयुष विभाग के कर्मचारी खिलेश्वर प्रसाद और योग प्रशिक्षक रामेश्वर बरगाह आदि शामिल रहे।