डी.पी. विप्र के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के प्रावीण्य सूची में पंचम लहराया

बिलासपुर:- अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के एक मात्र नैक से ‘ए‘ ग्रेड प्रदŸा डी.पी. विप्र महाविद्यालय बिलासपुर (छ.ग.) के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा के प्रावीण्य सूची में सर्वाधिक गोल्ड मेंडल प्राप्त किया। दीक्षांत समारोह में जो छात्र-छात्राऐं गोल्ड मेंडल प्राप्त किए उनके नाम निम्नप्रकार है- एम.ए. अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर प्रियंका दास, एम.ए. राजनीति विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर अदिति दुबे, एम.ए. भूगोल चतुर्थ सेमेस्टर भानू प्रताप साहू, एम.ए. लोक प्रशासन चतुर्थ सेमेस्टर चन्दन कुमार प्रधान, एम.एस.सी. प्राणीशास्त्र आभा वर्मा, एम.एस.सी. माइक्रोबायोलॉजी अनिता चौहान कुल 06 स्वर्ण पदक एवं प्रावीण्य सूची में 46 छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है।
महाविद्यालय के प्रशासन समिति के अध्यक्ष श्री अनुराग शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासन समिति के सदस्य श्री राजकुमार अग्रवाल एवं प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अंजू शुक्ला ने उपरोक्त सभी गोल्ड मेंडल प्राप्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य जीवन की कामना की। डॉ. विमल पटेल, डॉ. साधना सोम, डॉ. संजय कुमार तिवारी, डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. विवेक अंबलकर, डॉ. एम.एल. जायसवाल, डॉ. सुषमा शर्मा, प्रो. ए. श्रीराम, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. आभा तिवारी, डॉ. तरू तिवारी, प्रो. किरण दुबे, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. शिखा पहारे, डॉ. रेणु नायर, प्रो. तोषिमा मिश्रा, डॉ. उर्जारंजन सिन्हा, डॉ. खगेन्द्र सोनी, प्रो. जयंत राय डॉ. सुरूचि मिश्रा, श्री शैलेन्द्र कुमार तिवारी, डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. ऋचा हाण्डा, प्रो. विश्वास विक्टर, प्रो. रूपेन्द्र शर्मा, प्रो. प्राची तिवारी, श्री सगराम चन्द्रवंशी, एलुमिनी कमेटी के अध्यक्ष श्री अविनाश सेठी, गोविन्द सेठी, जित्तू ठाकुर, वीरेन्द्र साहू, विकास सिंह, मनीष मिश्रा, समस्त महाविद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!