योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से जनस्वास्थ्य को मिले नई दिशा- श्री संजय अग्रवाल

राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,
लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
सूरजपुर/ दिनांक 20 सितम्बर 2026 योग आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त, संजय अग्रवाल ने आयुष विभाग सूरजपुर अंतर्गत संचालित स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपचार पद्धतियों तथा मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि योग एवं आयुष आधारित उपचार पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ ही रोगों की रोकथाम और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने केंद्र के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने तथा उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ और जनोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में आने वाले मरीजों, उपलब्ध संसाधनों और उपचार प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकीय कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने, केंद्र में स्वच्छता बनाए रखने तथा मरीजों को उपचार एवं योग संबंधी उचित परामर्श प्रदान करने के निर्देश दिए।