बिलासपुर, 7 अक्टूबर 2026:
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा बिलासपुर द्वारा युवाओं में स्वामी विवेकानंद के विचारों, राष्ट्र निर्माण की भावना, चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “उत्तिष्ठत भारत” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को CIMS मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में किया गया।
कार्यक्रम में CIMS मेडिकल कॉलेज के लगभग 150 MBBS छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में CIMS मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति जी , नगर संचालक डॉ. किरण वासुदेव देवरस जी, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ, विभाग सह-संचालक डॉ. उल्लास वारे जी, नगर सह-संचालक श्री नरेंद्र गुप्ता जी, विभाग टोली सदस्य डॉ. संजय आइदे जी, नगर प्रमुख डॉ. सुषमा पंड्या जी, उत्तिष्ठत भारत परीक्षा प्रमुख श्री पवन पांडे जी तथा युवा प्रमुख डॉ. योगेश्वर जायसवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम्, ॐकार ध्वनि एवं शांति मंत्र के साथ किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन युवा प्रमुख डॉ. योगेश्वर जायसवाल जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के परिचय एवं उद्देश्यों की जानकारी नगर प्रमुख डॉ. सुषमा पंड्या जी द्वारा दी गई। वहीं “उत्तिष्ठत भारत” परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं सहभागिता की प्रक्रिया से उपस्थित विद्यार्थियों को नगर संचालक डॉ. किरण वासुदेव देवरस जी, द्वारा अवगत कराया गया।
CIMS मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति जी ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, उनके विचारों एवं युवाओं के प्रति उनके संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को ज्ञान, चरित्र, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र सेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में विभाग टोली सदस्य डॉ. संजय आइदे जी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, आयोजकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।