बिलासपुर। विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति, महाराणा प्रताप प्रखंड एवं दुर्गा वाहिनी के द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल, सिविल लाइन थाना, तारबहार थाना, सरकंडा थाना, प्रेस क्लब तथा रेलवे स्टेशन पर कुली भाइयों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त की गई।


कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति की कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य उपस्थित जनों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में थाना प्रभारी भावेश शेंडे जी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी राखी बांधी गई।


इस कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की प्रांत सह संयोजिका प्रीति दुबे, जिला संयोजिका भूमिका रायल, मातृशक्ति जिला सहसंयोजिका सुनीता सोनी, जिला सह संयोजिका रोशनी सोनी सहित श्रुति तिवारी, श्रेया तिवारी, श्रद्धा सोनी, धृति सोनी, आकृति सिंह, भूमि गुप्ता, प्रगति गुप्ता, अनीता शुक्ला, नेहा सिंह, प्रशंसा तिवारी एवं विभा तिवारी उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम को सफल बनाने में बजरंग दल संयोजक गौरव धनकर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति महाराणा प्रताप प्रखंड संयोजिका आशा यादव एवं संतोषी कश्यप, नगर सत्संग प्रमुख के नेतृत्व में किया गया।


रक्षाबंधन कार्यक्रम के माध्यम से समाज की सेवा एवं सुरक्षा में निरंतर योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा श्रमिक भाइयों के प्रति सम्मान, स्नेह और आत्मीयता का संदेश दिया गया।