मस्तूरी। मल्हार चौकी पुलिस ने मल्हार बस्ती क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई करते हुए माजदा वाहन सहित डीजे के उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस को तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BS 643 में डीजे लगाकर तेज आवाज में बजाया जा रहा था। मौके पर चालक सुनील कुमार यादव पिता हीरालाल यादव, निवासी मेन रोड मल्हार के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन के साथ 03 एम्प्लीफायर, जनरेटर सहित अन्य डीजे उपकरण जब्त किए हैं।

आरोपी के विरुद्ध कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 4, 5 एवं 15 के तहत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर मल्हार चौकी पुलिस ने की।