बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवानी मुख्य मार्ग पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को ग्राम सरवानी मुख्य मार्ग पर लक्ष्मी प्रसाद साहू (32 वर्ष) निवासी सरवानी हाथ में धारदार चाकू लेकर लहरा रहा था और लोगों को डरा-धमका रहा था। इसकी सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से चाकू जब्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया।