
हीरो एचएफ डीलक्स और बजाज पल्सर बरामद, दोनों वाहनों की कीमत करीब ₹92 हजार
बिलासपुर। सकरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए चोरी की 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों मामलों में 1 नाबालिग समेत कुल 5 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बरामद मोटरसाइकिलों की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹92 हजार बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
हीरो एचएफ डीलक्स चोरी में 2 आरोपी
पहले मामले में प्रार्थी आशु कुमार यादव ने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AS 6106 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान संदेहियों से पूछताछ की। प्राप्त जानकारी और आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस मामले में मयंक उपाध्याय (21), निवासी सैदा जुनापारा और हर्ष वैष्णव उर्फ अवि (19), निवासी सैदा दीनदयाल कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
बजाज पल्सर चोरी में 3 के खिलाफ कार्रवाई
दूसरे मामले में अटल आवास सकरी निवासी नितेश महलांगे की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CE 7839 चोरी हो गई थी। मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब ₹80 हजार बताई गई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर अभिषेक सिंह (22), निवासी कुदुदंड, लव सिंह गली और अखिलेश्वर कीर्ति उर्फ कक्कू (20), निवासी नेहरू नगर के साथ एक अपचारी बालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इस मामले में चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे, उपनिरीक्षक गणेश राम महिलांगे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक टीकाराम निषाद, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पांडे, वरिष्ठ आरक्षक नर्मदा साहू और आरक्षक पवन बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।