बिलासपुर। सिम्स परिसर में शेड के नीचे कुर्सी पर बैठे एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। फिलहाल मृतक के नाम और पते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

अधेड़ सिम्स परिसर में किस उद्देश्य से आया था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वह इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था या किसी अन्य कारण से परिसर में मौजूद था, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।