संवाददाता/सौरभ साहू 

दिनांक 06/10/2026,

लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़।।


सूरजपुर/दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को जिले के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में प्राचार्य N. योगेश द्वारा छात्राओं के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार, मानसिक उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया इस गंभीर विषय को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला मीडिया प्रभारी अविनाश साहू के नेतृत्व में पीड़ित छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपकर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने बताया कि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उनसे संपर्क कर आपबीती साझा की छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य द्वारा उनके रंग-रूप एवं शारीरिक बनावट (बॉडी शेमिंग) पर अमर्यादित टिप्पणी और गाली-गलौज की जाती है। इसके साथ ही छात्रों को परीक्षा में फेल करने और उनका करियर बर्बाद करने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं जिससे कॉलेज में डर का माहौल व्याप्त है।


*इस मामले को गंभीरता पूर्वक और कड़ी प्रतिक्रिया में विरोध जताते हुए जिला 

कांग्रेस कमेटी सूरजपुर, के मिडिया प्रभारी अविनाश साहू ने कहा शैक्षणिक संस्थान ज्ञान, अनुशासन और चरित्र निर्माण के केंद्र होते हैं, न कि विद्यार्थियों के मानसिक उत्पीड़न के किसी भी उच्च प्रशासनिक पद पर बैठा व्यक्ति विद्यार्थियों के आत्मसम्मान को ठेस नहीं पहुंचा सकता। प्राचार्य का यह आचरण न केवल अनैतिक बल्कि प्रशासनिक आचार संहिता का भी सीधा उल्लंघन है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें मामले की निष्पक्ष जांच हेतु तत्काल एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया जाए। दोषी पाए जाने पर आरोपी प्राचार्य के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक व दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

संस्थान में तत्काल भयमुक्त एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बहाल किया जाए। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह छात्रों के अधिकारों, आत्मसम्मान और उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को प्रतिबद्ध है।।। 

इस दौरान ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के पीड़ित छात्र प्रतिनिधिमंडल से अंशु सिंह, क्रिश सोनी, अरशद नूर, सतेंद्र रजवाड़े एवं अन्य छात्र मौजूद रहे। वही युवा कांग्रेस सूरजपुर जिला महासचिव परमेश्वर राजवाड़े, राजू राजवाड़े, आशीष सिंह सहित युवा कांग्रेस और कांग्रेसी पदाधिकारियो सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।