चकरभाठा पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
बिलासपुर। शादी का झांसा देकर युवती का करीब 2 साल तक दैहिक शोषण करने और शादी की बात करने पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में चकरभाठा पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 और 115(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 11 नवंबर को चकरभाठा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बोदरी निवासी दीपेश कौशिक (24) वर्ष 2024 से उसे शादी का प्रलोभन देकर उसका दैहिक शोषण कर रहा था। जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने उसके साथ मारपीट की।
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी दीपेश कौशिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने घटना स्वीकार की। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।