साहित्यिक संस्था स्पंदन द्वारा दिनांक 12 नवंबर 2026 को आभासीय साहित्यिक संध्या आयोजित की गयी. सभा का आरम्भ श्रीमती सुनीता राजीव द्वारा सरस्वती वंदना के मधुर गायन से हुआ. तदोपरान्त कार्यक्रम में दिल्ली से सम्मलित हुईं साहित्यिशिल्पी श्रीमती चैताली सिन्हा जी ने अपनी कविता 'हिन्दी हूँ मैं' के माध्यम से हिन्दी के शीर्ष कवियों का स्मरण किया. अलीगढ़ की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आभा माहेश्वरी ने अपनी रचना शारदीय बयार में शरद ऋतु का मनमोहक वर्णन किया. आयोजन में दुबई से कार्यक्रम में सम्मलित हुए ख्यात साहित्यशिल्पी श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ने अपनी रचना 'एक दीप मानवता के नाम' के माध्यम से सभा में उपस्थित सभी जनों से समाज के वंचित वर्ग के की समृद्धि के लिए यथासंभव कल्याणकारी कार्य करने एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की सुंदर अपील की. दिल्ली की सुनीता राजीव ने अपनी रचना, 'मेरी माँ'...'वो बुनती रहती है हरदम' की मार्मिक प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया. दिल्ली की हीं मनीला रोहतगी जी की कृति 'माँ का प्यार' भी आकर्षण का केंद्र रही. उज्जैन की फाल्गुनी बियाणी ने अपनी कृति 'सहयोग' की सुंदर प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये. गुरुग्राम की प्रीति अग्रवाल ने रचना 'फिर से एक तिनका' के माध्यम से एक चिड़िया के जीवन संघर्ष को गहनता से अभिव्यक्त किया. उज्जैन के प्रशान्त माहेश्वरी ने अपनी रचना 'प्रेम' में एक फूल की कर्तव्यवपरायणता एवं सहनशक्ति का हृदयस्पर्शी चित्रण किया. कार्यक्रम का संचालन स्पंदन के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रशान्त माहेश्वरी ने किया. अन्त में प्रीति अग्रवाल द्वारा आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सह आनन्द सम्पन्न हुआ.