
बिलासपुर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत की घटना पर बिलासपुर में गहरा शोक व्यक्त किया गया। NGO महागठबंधन की ओर से शहीद विनोद चौबे चौक में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
NGO महागठबंधन ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। संगठन ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग भी की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
श्रद्धांजलि सभा में आरआई पुलिस लाइन श्री भूपेंद्र गुप्ता सहित चंचल सलूजा, अभिषेक ठाकुर, शशि मिश्रा, गौरव शुक्ला, अरुणिमा मिश्रा, टिकेश्वर साहू, प्रतिज्ञा सिंह, बिंदु कुचवाहा, नीरज जेमनानी, अंजलि चावड़ा, गरिमा सराफ, गोविंद रॉय, मोंटी मिश्रा, रोहन तलवानी, अभिषेक शर्मा, विमला राजक, नवीन दुबे एवं विशाल ओम परवार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिवंगत छात्रों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।