
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा बिलासपुर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में योग का प्रदर्शन किया गया। योगाभ्यास का आरंभ तीन ओंकार एवं प्रार्थना से हुआ। तत्पश्चात मुख्य योग प्रशिक्षक विभाग संगठक श्री योगेंद्र राठौड जी के मार्गदर्शन में उपस्थित जन समूह एवं बच्चों ने योगाभ्यास का प्रदर्शन किया। जिसमें ताड़ासन वृक्षासन अर्ध कटी चक्रासन पद हस्त आसान एवं अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी एवं ओम का ध्यान किया गया। योगाभ्यास का समापन नगर सह प्रमुख विवेक पांडेय द्वारा शांति मंत्र से किया गया। अंत में नगर प्रमुख डॉ सुषमा पंड्या ने शाला की प्राचार्य श्रीमती प्रमिला पाल , कार्यक्रम संयोजक श्री सुनील कौशिक, नगर संचालक डॉ. किरण वासुदेव देवरस सहित समस्त शिक्षक गणों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। योगाभ्यास के दौरान विवेकानंद केंद्र के दायित्व वान कार्यकर्ता डॉ. योगेश जायसवाल जी सिम्स , भरत जी, भुवनेश्वर पटेल, गौरव साहू , संस्कृति, अमृता, करिश्मा शेखर, वरुण लोकेश सहित बाल संस्कार के बच्चे एवं मॉडल गुरुकुल स्कूल के बच्चे उपस्थित थे। अंतराष्ट्रीय योग दिवस विश्व बंधुत्व की भावना को विश्व में प्रतिस्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

योग से शारीरिक मानसिक स्थिति संतुलित रहते हुए दिन भर के लिए सक्रियता के साथ हमारा शरीर स्फूर्तियुक्त रहता है। योग दिवस के दिन सभी योग साधक यह शपथ लेते हैं कि हम प्रतिदिन योग करेंगे तो स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास रहेगा।
योग करेंगे निरोग रहेंगे। यही हमारा नारा है।