बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में देर रात अस्पताल से घर लौट रहे एक किसान के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। दो अज्ञात बदमाशों ने युवक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और जलती लकड़ी से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 20 जनवरी की रात करीब 1 बजे, किसान सौरभ दुबे अस्पताल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धक्का-मुक्की की और पास ही रखी अंगीठी की जलती लकड़ी उठाकर सौरभ पर वार किया। इसके अलावा हाथ-मुक्कों से भी जमकर पिटाई की गई।
हमले में सौरभ दुबे के कंधे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने सिम्स और संजीवनी अस्पताल में इलाज कराया। स्वस्थ होने के बाद 23 जनवरी को सौरभ ने सरकंडा थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रास्ते में रोककर युवक की पिटाई, जलती लकड़ी से हमला, किसान गंभीर घायल
By S BHARAT NEWS
-