बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम परसदा में एक महिला शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 5.760 लीटर, कीमत 2,560 रुपये बरामद कर जब्त की है। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 1 सितंबर 2026 को रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम परसदा निवासी एक महिला अपने घर में बड़ी मात्रा में देशी शराब रखकर बिक्री करने की तैयारी में है।
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और निर्देश मिलने के बाद पुलिस टीम ने ग्राम परसदा स्थित महिला के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान गौरी देवदत्त (36), पति सुनील कुमार देवदत्त, निवासी परसदा (लखराम), थाना रतनपुर के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रतिभा पटेल, प्रधान आरक्षक कौशल खुटे तथा आरक्षक धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे और देवानंद चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।