रायगढ़। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के रायगढ़ निरीक्षण के दौरान साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उनसे मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर महाप्रबंधक और रेलवे के अधिकारियों के साथ चर्चा भी हुई।

यूनियन के शाखा सचिव अजीत कुमार, अध्यक्ष राजेश सिंह सहित शाखा पदाधिकारी जेपी सिंह, विवेक ताम्रकार, डीके सोनी, विशाल दुबे, मनीष कुमार, अमरेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार, राहुल यादव सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

चर्चा के दौरान इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी विभा कुमारी के विभाग परिवर्तन का मामला प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा विभाग बदलने के आदेश जारी किए जाने के बावजूद मामला जोन स्तर पर लंबित है। महाप्रबंधक और RCPO ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

रायगढ़ लॉबी में 25 अगस्त 2026 से स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहे 38 ALP के पोस्टिंग लेटर जारी नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया। यूनियन ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों के पोस्टिंग आदेश लंबित होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में Sr.DPO BSP, Sr.APO BSP और Sr.DEE (OP) BSP ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए सोमवार-मंगलवार तक 38 ALP के पोस्टिंग लेटर जारी करने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा रायगढ़ शाखा के पदाधिकारियों ने रेल कर्मचारियों से जुड़ी अन्य समस्याओं और लंबित मामलों से महाप्रबंधक, PCPO, DRM BSP, Sr.DPO BSP, Sr.DEE (OP) BSP और Sr.DCM BSP को अवगत कराया। यूनियन प्रतिनिधियों ने सभी समस्याओं के समयबद्ध निराकरण की मांग रखी। अधिकारियों ने संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।