बिलासपुर के लिए गौरव की बात है कि रायपुर में आयोजित रील बनाओ प्रतियोगिता के सुपर 30 में शहर के 2 प्रतिभागियों ने स्थान बनाया। प्रतियोगिता में करीब 1000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसके अलावा दस्तार सजाओ प्रतियोगिता में भी बिलासपुर के 2 प्रतिभागियों ने स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया।

रील बनाओ प्रतियोगिता में इशलीन कौर सलूजा पुत्री सरदार अजीत सिंह एवं संदीप कौर सलूजा तथा जानवी कौर गांधी पुत्री अजय एवं मंजू गांधी ने सुपर 30 में जगह बनाई। वहीं दस्तार सजाओ प्रतियोगिता में गुरमीत सिंह और गुरप्रीत सिंह ने स्थान हासिल किया।

चारों प्रतिभागियों की उपलब्धि पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चारों का मोमेंटो एवं गिफ्ट देकर सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा, सचिव अमरजीत सिंह दुआ, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी, सह सचिव जसवीर सिंह गांधी, बलजीत सिंह गंभीर, इंद्रजीत सिंह इच्छापूरानी तथा गुरुद्वारा दयालबंद के हेड ग्रंथी भाई मान सिंह जी उपस्थित रहे।