बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने अपनी प्रेमिका से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया। पीड़िता की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने आरोपी सुमन कौशल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र की रहने वाली 40 वर्षीय महिला जनरल स्टोर चलाती हैं। मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह खरीदारी करने बुधवारी बाजार गई थीं। खरीदारी के बाद वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान नष्टी भवानी मंदिर के पास उनका प्रेमी सुमन कौशल मिल गया।


बताया गया कि पुराने विवाद को लेकर आरोपी ने महिला से अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर महिला को आरोपी से बचाया।


इसके बाद महिला ने तोरवा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सुमन कौशल के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।