मुंगेली। सरदार पटेल वार्ड निवासी प्रतिष्ठित नागरिक एवं अर्जीनवीस महेश मिश्रा (76 वर्ष) का 10 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से मुंगेली नगर में शोक की लहर है। रविवार, 11 अक्टूबर को खर्राघाट स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुंगेली और बिलासपुर के प्रबुद्ध नागरिकों, परिजनों, स्वजनों एवं करीबी लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

महेश मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता विरेन्द्र मिश्रा एवं राजेन्द्र मिश्रा के अनुज तथा रवि मिश्रा के अग्रज थे। वे श्रीदत्त मिश्रा एवं पत्रकार आकाश दत्त मिश्रा के पिता थे। उनके निधन से परिवार सहित शुभचिंतकों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है।