बिलासपुर। ऑपरेशन बाज के तहत बिल्हा पुलिस ने 2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर 15 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर 4 स्थायी वारंट तामिल किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को स्थायी वारंटियों की धरपकड़ कर वारंट तामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा थाना पुलिस ने टीम गठित कर स्थायी वारंटियों की तलाश की।
कार्रवाई के दौरान संबंलपुरी निवासी मनमोहन कोसले, पिता कुजराम कोसले और बिटकुली निवासी भाउराम जांगड़े, पिता दयाराम जांगड़े को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि स्थायी वारंटियों की तलाश और वारंट तामिली की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार बंजारे, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, आरक्षक प्रताप साहू और आरक्षक नरसिंह राज का विशेष योगदान रहा।