बलरामपुर में सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा, कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या का आरोप; आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए,,,



राजधानी रिपोर्टर, सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,,

लोकेशन, जिला बलरामपुर, रामानुजगंज, छत्तीसगढ़।।


बलरामपुर। दिनांक 05 अक्टूबर 2026,को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के डौरा चौकी अंतर्गत ग्राम कोदौरा से लापता हुए युवक वसीम अंसारी की हत्या का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने ग्राम कोटडीह निवासी सोनू खैरवार (30) और उसकी पत्नी मनबासो (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मनबासो ने वसीम को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि उसके पहुंचने के बाद पति-पत्नी ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव के सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया।


 शाम को घर से निकला, फिर नहीं लौटा 


पुलिस के मुताबिक, वसीम अंसारी 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे स्कूटी क्रमांक CG 15 CQ 3388 से गांव की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला।

अगली सुबह 3 अक्टूबर को करीब 8 बजे वसीम की स्कूटी मक्का बाड़ी के पास लावारिस हालत में मिली। इसके बाद परिजनों ने डौरा चौकी में इसकी सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी/अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।


 जांच आगे बढ़ी तो सामने आया हत्या का सनसनीखेज मामला 


पुलिस जांच के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों और पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस आरोपी पति-पत्नी तक पहुंची। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में हत्या की घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। पुलिस के अनुसार, पूर्व योजना के तहत वसीम को मिलने के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद उसकी हत्या की गई। अपराध छिपाने के लिए शव के सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर फेंके जाने का भी पुलिस ने दावा किया है।


 आरोपी पति-पत्नी जेल भेजे गए 


पुलिस ने मामले में सोनू खैरवार और उसकी पत्नी मनबासो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में हत्या के पीछे की पूरी वजह, घटना का क्रम और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या और साजिश से जुड़े आरोप पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों एवं पुलिस के दावे पर आधारित हैं। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। बलरामपुर से सामने आई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। अब जांच में हत्या की पूरी कहानी और इसके पीछे की वास्तविक वजह क्या सामने आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।