बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने प्रभात चौक के पास धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9 इंच लंबा और करीब 1.5 इंच चौड़ा धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर को गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रभात चौक के पास एक युवक चाकू लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान कोमल देवांगन (22), निवासी लिंगियाडीह, काली मंदिर के पास, थाना सरकंडा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में की गई।