तखतपुर। टेकचंद कारड़ा

तखतपुर क्षेत्र के ग्राम सावाडबरा में मारपीट से आहत एक युवक द्वारा कीटनाशक का सेवन करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सावाडबरा निवासी लालू यादव पिता संगीत यादव का कुछ दिन पहले नानू जायसवाल उर्फ युगल जायसवाल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान नानू जायसवाल ने लालू यादव की पिटाई कर दी थी। घटना से आहत होकर लालू यादव ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

कीटनाशक सेवन के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए बिलासपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।