बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में शनिवार को 42 वर्षीय रमेश केंवट ने घर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब ग्रामीणों और परिजनों ने उसे पेड़ पर फंदे से लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। रमेश ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।