
मुंगेली में नवी कक्षा की 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। लड़की ने बताया कि दो लड़कों ने उसे रास्ते से जबरन उठाकर बेल्ट से पीटा। फिर नशीला इंजेक्शन लगाया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ही आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसके कपड़े उतरे मिले, साथ ही प्राइवेट पार्ट और कमर में तेज दर्द था। मारपीट के कारण शरीर के अन्य हिस्सों में भी दर्द होने की बात कही गई।
पुलिस ने दोनों आरोपी साहिल यादव और प्रहलाद धुरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। घटना जरहा गांव थाना क्षेत्र की है।
29 सितंबर की शाम छात्रा अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान साहिल यादव और प्रहलाद धूरी ने उसे रास्ते में रोक लिया। दोनों ने उसके साथ गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी दी और बेल्ट से मारपीट की। इसके बाद लड़की को ₹500 देकर घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की भी बात कही।
डर के कारण छात्रा घर जाने की बजाय बस से रतनपुर चली गई । वहां एक अज्ञात महिला ने उसे सहारा दिया। 30 सितंबर को घर लौटते समय छात्रा सकरी से बस बदलकर बरेला पहुंची। शाम करीब 5:00 बजे दोनों आरोपी फिर मिल गए। इसके बाद उसे जबरन पकड़ लिया और एक मकान में ले गए, जहां साहिल ने लड़की का हाथ पकड़ रखा था और प्रहलाद ने उसके हाथ में इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद छात्रा बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर साहिल और प्रह्लाद उसके सामने थे। लड़की के कमर और प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द हो रहा था और उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। छात्रा ने आशंका जताई है कि दोनों ने ही कोई नशीला इंजेक्शन लगाकर उसे बेहोश कर उसके साथ गैंग रेप किया है। पुलिस ने रेप और विभिन्न धाराओं के तहत आरोप दर्ज कर लिया है , साथ ही आरोपियो की तलाश की जा रही है। 14 साल की नाबालिग छात्रा के आरोप बेहद संगीन है लेकिन परिस्थितिया भी कम संदिग्ध नहीं है।