कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर, समयबद्ध व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश

राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि विशेष रिपोर्ट,
लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
सूरजपुर, 26अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को सूरजपुर जिले के नगर पंचायत प्रेमनगर में आगमन प्रस्तावित है।
उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर रेना जमील एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने आज नगर पंचायत प्रेमनगर पुष्प वाटिका के समीप कार्यक्रम स्थल पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन, हेलीपैड स्थल, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।।
कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास किया जायेगा।जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल लगाई जाएगी। पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया जाएगा। तीरंदाजी प्रतियोगिता, युवा संवाद आयोजन सहित दिव्यांजनों हेतु शिविर भी लगाई जाएगी ।।
कलेक्टर रेना जमील ने उपस्थित सभी अधिकारियों को सभी तैयारियाँ निर्धारित तिथि से पूर्व समयबद्ध रूप से पूर्ण करने को कहा ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके। इस अवसर पर जिला पंचायत विजेंद्र सिंह पाटले,अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर, प्रशांत कुशवाहा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।