रतनपुर पुलिस ने खंडोबा मंदिर के पास की कार्रवाई, 7.2 लीटर देशी शराब बरामद

रतनपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल से देशी शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 7.2 लीटर, बरामद की गई। पुलिस ने शराब की कीमत 3200 रुपये बताई है। परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर को सूचना मिली थी कि एक युवक ग्राम रानीगांव स्थित शराब दुकान की ओर से मोटरसाइकिल पर बड़ी मात्रा में देशी शराब लेकर जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने खंडोबा मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर ज्योतिष कुमार साहू (21), निवासी मोहतराई, थाना रतनपुर को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 40 पाव देशी शराब मिली।

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय सहित सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ, आरक्षक आकाश डोंगरे और देवानंद चंद्राकर शामिल थे।