बिलासपुर। मोपका चौकी पुलिस ने गांजा रखकर बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 64 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है, के साथ बिक्री की रकम 37 हजार रुपये जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोपका क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वर्मा मोहल्ला निवासी दीपेन्द्र वर्मा उर्फ चेपटी (38) को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 64 ग्राम गांजा और 37 हजार रुपये की बिक्री रकम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।