बिलासपुर। रतनपुर के मेलाभाठा में धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की और उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को सूचना मिली थी कि मेलाभाठा में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया। टीम ने मेलाभाठा के पास घेराबंदी कर निलेश कश्यप (52), निवासी गिधौरी, थाना रतनपुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक पवन ठाकुर और अखिलेश पारकर का विशेष योगदान रहा।