बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में पूर्व रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे अंतिम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल शर्मा (24), पिता मन्नु शर्मा, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा, बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 29 मई 2026 को अनिल शर्मा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व रंजिश को लेकर परिचित ईश्वर गोड से मारपीट की थी। मारपीट में ईश्वर को गंभीर चोटें आई थीं और बाद में उसकी मौत हो गई थी। मामले में तोरवा पुलिस ने बीएनएस की धारा 105 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया था।

घटना के बाद पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी मनोज वाडेकर और प्रत्युन साह को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। इसके बाद संतोष पासवान को 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया।

मामले में अनिल शर्मा लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।