बिलासपुर। मारपीट और गाली-गलौज के मामले में तारबाहर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अनुराग कश्यप ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 अगस्त 2026 की रात वह अपने घर जाने के लिए गाड़ी मोड़ रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शिकायत के आधार पर तारबाहर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान ओम गरुड़ (20), निवासी विद्या नगर चंदन पैलेस, थाना तारबाहर और विशु श्रीवास (24), निवासी अशोक नगर चौक, सरकंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।