सेवा भावना को मजबूत करने और समाजहित में सक्रिय भागीदारी का दिया संदेश


बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था 33233- C डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजीएफ रिपु दमन पुसरी सर द्वारा "प्रयास" द्वारा आयोजित 2 दिवसीय कार्यशाला बिलासपुर यश पैलेस में आयोजित करवाई गई, यह कार्यशाला सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तकआयोजित कियागया,जिसमें 

लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने आयोजित दो दिवसीय DLLI , कार्यशाला में लायंस क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई तथा सामाजिक सेवा के विभिन्न पहलुओं को समझते हुए सेवा कार्यों को और प्रभावी ढंग से करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।


दो दिनों तक चले इस विशेष प्रशिक्षण एवं कार्यशाला में सदस्यों को सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा कार्यों को बेहतर तरीके से पहुंचाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। कार्यशाला के दौरान सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नए विचारों एवं योजनाओं पर चर्चा की।


कार्यक्रम में गवर्नर एमजीएफ लायन रिपुदमन पुसरी सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन से सदस्यों को सेवा कार्यों के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली। साथ ही बिलासपुर के विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस वर्कशॉप में बिलासपुर के एमजेएफ पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर दिलीप भंडारी, उपस्थित रहे एवं कोरबा से आए बसंत मिश्रा सर इंदौर से जीएटी लीडर विनोद वर्मा सर , एम जे एफ प्रीति पाल बालीसर,रायगढ़ केmjf पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शैलेश अग्रवाल सर , डॉ अरविंद नेरल रायपुर, एमजीएफ जी एल टी,कोऑर्डिनेटर फरहीन चिश्ती, जीएमटी कोऑर्डिनेटर मधु यादव भिलाई अविनाश अग्रवाल परासिया , लायंस के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया एवं भिलाई से द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल अग्रवाल जी भी उपस्थित रहे


इस अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल की अध्यक्ष लायन रीता राजगीर, क्लब सचिव लायन दीप्ति लता साहू कोषाध्यक्ष डॉक्टर ज्योति नामदेव सह सचिव ज्योति सिंगरौल सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ दो दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता निभाई।


कार्यशाला में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि लायंस क्लब का उद्देश्य केवल सेवा गतिविधियां आयोजित करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक मानवीय संवेदना और सहयोग की भावना पहुंचाना है। सदस्यों ने भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


दो दिवसीय DLLI कार्यशाला ने सभी प्रतिभागियों को सीखने, सेवा करने और समाज के लिए बेहतर कार्य करने की नई प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा सभी सदस्यों ने लायंस क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। वर्कशॉप में बिलासपुर रीजन 7 की रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी जॉन 19 चेयरपर्सन , डॉ रश्मि लता मिश्रा ,मनजीत अरोड़ा, जीएसटी कोऑर्डिनेटर एमजेएफ शेफाली सिंह चंदा बंसलएवं विभिन्न क्लब के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रितु डा मन कर के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण लेने वाले समस्त सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं क्लब के समस्त शिक्षिकाओं का शिक्षक सम्मान मोमेंटो व शाल श्रीफल दे कर किया गया