बिलासपुर। सकरी पुलिस ने ग्राम जोंकी में जुए के फड़ पर छापा मारकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और जुए की रकम 16,300 रुपये जब्त की है। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम जोंकी में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर सकरी पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान मौके पर जुआ खेल रहे 10 लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश केंवट (30), सरोज कुमार डोम (30), नितिन पटेल (24), शशिकांत पटेल (42), सरजू पटेल (51), जितेंद्र कौशिक (32), आनंद पटेल (42), आकाश रजक (23), श्रवण कुमार केंवट (39) और रामायण पटेल (30) शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी मंगला क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
इस कार्रवाई में सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंधे सहित पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।