संवाददाता/सौरभ साहू 

दिनांक 20/09/2026

लोकेशन, लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।।


सरगुजा/लखनपुर, दिनांक 20 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास, एवं धर्मस्व मंत्री, राजेश अग्रवाल ने आज अपने निज निवास, लखनपुर में आयोजित जनदर्शन के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से भेंट की। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी लेकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से मंत्री राजेश अग्रवाल को अवगत कराया। नागरिकों ने अपने क्षेत्रों से जुड़ी आवश्यकताओं और विकास संबंधी विषयों को भी उनके समक्ष रखा। मंत्री श्री अग्रवाल ने प्रत्येक नागरिक की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से समन्वय कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


 सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा, जनभागीदारी और समाज के विभिन्न वर्गों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाना है। इसी भावना के अनुरूप जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच सतत संवाद महत्वपूर्ण माध्यम है। जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे रखने और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का अवसर मिल रहा है।


कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनसेवा के लिए नागरिकों से सीधा संवाद बेहद महत्वपूर्ण है। जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके नियमानुसार निराकरण की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की अपेक्षाओं और सुझावों को सुनने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवाद का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।

निज निवास, लखनपुर में आयोजित जनदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। जनसुनवाई और जनसंवाद का यह क्रम नागरिकों की समस्याओं के समाधान तथा प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में जारी रहेगा।।