बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर की जिला कार्यसमिति की बैठक आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित की गई थी। नगर के लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई थी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने जिले के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान की शुरूवात 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रारंभ हो गई है। इसके अंतर्गत अभी तक सभी कार्यक्रमों को आप लोगों ने अपनी एकजुटता एवं सहभागिता से अच्छी तरह सफल बनाया। 7 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम सेवा ज्योति कलश यात्रा को भी सफल बनाना है। इसके लिये आप लोगो को निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि यात्रा का एकत्रीकरण सुबह 9 बजे तक हर हाल में मंचीय कार्यक्रम स्थल बहतराई स्थित खेल परिसर में एकत्रीकरण होना है। जहाॅ प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन होगा। संबोधन के पश्चात प्रधानमंत्री जी द्वारा मशाल प्रज्जवलित की जायेगी। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा मशाल प्रज्जवलित की जायेगी मशाल प्रज्जवलन के बाद कलश यात्रा की शुरूवात होगी यात्रा लगभग 1 कि.मी. तक निकाली जायेगी। कार्यकर्ताओं के हाथों में भाजपा के झंडे एवं प्ले कार्ड होंगे। यात्रा के दौरान सभी अनुशासन एवं उत्साह के साथ शामिल होंगे। इस यात्रा में सबसे आगे रथ रहेगा उसके पीछे एक व्यक्ति के हाथ में मशाल रहेगा और शेष सभी कार्यकर्ता भाजपा के झंडे और प्ले कार्ड लेकर यात्रा में शामिल होंगे। उन्होने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि जन सेवा की भावना से कार्य करते है तो जनता पर इसका व्यापक असर होता है। यह कलश यात्रा बूथ से मंडल और मंडल से निकलकर निर्धारित स्थल पर पहुॅचेगी। मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों के पास अभी दो दिन का समय है पूरी तरह तैयारियों के साथ कार्यक्रम को उन्होंने सफल बनाने का आव्हान किया है। इस कार्यक्रम में आमजनों की सहभागिता भी आवश्यक है।
इस अवसर पर क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत् देश को समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास करें। जनजागरण अभियान प्रारंभ करें। संत रविदास जी के जयंती के अवसर पर कलश यात्रा निकालेंगे, जिसमें सभी समाज के लोगो की सभी सहभागिता सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्षों को इस कलश यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने सामूहिक रूप से जुट जाना है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर बिल्हा एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्रों के सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जायें।
बैठक में संत रविदास जी की जन्म स्थली से लाई गई कलश का विधानसभावार वितरण किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक एवं आभार जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, गुलशन ऋषि, किशोर राय, विनोद सोनी, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, वाणी राव, पेंगन वर्मा, प्रवीण दुबे, संतोष कौशिक, अश्वनी शर्मा, देवेन्द्र कौशिक, रितेश अग्रवाल, चंदना गोस्वामी, प्रदीप शुक्ला, केके शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, स्नेहलता शर्मा, घनश्याम कौशिक, तुलसी बघेल, श्याम सिंह ध्रुव, मो.हनीफ, लक्ष्मीनारायण कश्यप, देवेन्द्र पाठक, एस.श्रीनिवास राव, उमाशंकर कश्यप, लव श्रीवास, इन्द्रजीत सिंह क्षत्री, दिनेश साहू, रवि मेहर, राजेश मिश्रा, योगेश बोले सहित भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।