बिलासपुर। जिला अस्पताल की पार्किंग से चोरी हुई एक्टिवा को तारबाहर पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने विधि से संघर्षरत एक बालक के कब्जे से स्कूटी जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार सृकृति कुडुक 29 अगस्त को अपनी एक्टिवा क्रमांक CG 10 AE 4962 से जिला अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने स्कूटी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की और अपने पिता के डायलिसिस के लिए अंदर चली गईं। वापस लौटने पर पार्किंग से स्कूटी गायब मिली। शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने स्कूटी को विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से बरामद कर लिया। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।