
बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके राजेंद्र नगर स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रकोष्ठ के सदस्यों ने अमर अग्रवाल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह प्रभारी एवं बिलासपुर संभाग सह प्रभारी पल्लव धर, जिला संयोजक थानूराम साहू, सह संयोजक ईश्वर प्रसाद यादव, विवेक पाण्डेय, गणेश प्रसाद साहू, विनोद साहू, मुद्रीका प्रसाद द्विवेदी, धर्मेंद्र शर्मा, आकाश कछुवाहा, शिवनारायण कैवर्थ, शिवभोला कश्यप, राजू निर्मलकर, सुरेश पटेल, डब्बू राव और प्रवीण यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अमर अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके साथ आत्मीय मुलाकात की और जन्मदिन की खुशी साझा की।
अमर अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए उन्हें जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के साथ मिलकर उनके जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।