मस्तूरी/मल्हार। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मल्हार मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनोरी में जय सतनाम अमर ज्योति संस्था द्वारा नौ दिवसीय कलश दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने गुरु घासीदास बाबा के महान संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का आह्वान किया।


विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या ने उपस्थित जनसमुदाय को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “गुरु घासीदास बाबा का सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सभी के प्रति प्रेम, करुणा और संवेदना का भाव रखना चाहिए।”


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल राय, मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, मन की बात प्रभारी सुरेश खटकर, युवा मोर्चा के पूरन सिंह ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष हेमंत नौरंगे, उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत, रामदेव रात्रे, सरपंच कमोद कुमार, लक्ष्मीनारायण बंजारे, जसवंत जांगड़े, विश्वनाथ, चंद्रप्रकाश, ननकी जांगड़े, मंगल जांगड़े एवं किसान मोर्चा उपाध्यक्ष भवन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में गुरु घासीदास बाबा के जयकारों के साथ सामाजिक एकता, सद्भावना एवं मानव कल्याण का संदेश दिया गया।