ग्रेटर नोएडा, 22 अगस्त 2026। इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 19 से 22 अगस्त तक आयोजित चार दिवसीय टेंट व्यवसायियों की भव्य प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर आयोजित लकी ड्रॉ में महाराष्ट्र के एक टेंट व्यवसायी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में थार गाड़ी अपने नाम की। इसके अलावा लकी ड्रॉ में आईफोन, स्मार्ट वॉच सहित कई अन्य आकर्षक उपहार भी वितरित किए गए।
यह प्रदर्शनी आकार एक्जीबिटर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी में देशभर से टेंट उद्योग से जुड़े 1200 से अधिक निर्माता, थोक विक्रेता और आयातकों ने भाग लिया। वहीं चार दिनों के दौरान 1.25 लाख से अधिक टेंट व्यवसायियों के प्रदर्शनी में पहुंचने का दावा किया गया।
समापन अवसर पर ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पैट्रन एवं छत्तीसगढ़ टेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह दुआ, महासचिव सरदार करतार सिंह कोच्चर, जीतू पटेल और जितेंद्र पटेल सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। लकी ड्रॉ इन्हीं की उपस्थिति में निकाला गया।
संस्था के महासचिव सरदार करतार सिंह कोच्चर ने बताया कि चार दिनों तक चले इस आयोजन को टेंट व्यवसायियों का व्यापक समर्थन मिला। देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में व्यवसायी, निर्माता और सप्लायर प्रदर्शनी में पहुंचे। उन्होंने बताया कि आयोजन में टेंट उद्योग से संबंधित उत्पादों, नई तकनीकों और कारोबार के अवसरों को लेकर व्यवसायियों के बीच व्यापक संवाद हुआ।
कार्यक्रम में आकार एक्जीबिटर्स के अध्यक्ष विपुल सिंघल, संयोजक दीपक मित्तल, सीनियर वाइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल, आकार निदेशक जितेंद्र पटेल एवं परिमल पटेल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार, राजस्थान अध्यक्ष रविंद्र सिंह, हरियाणा से ओमवीर सिंह, पंजाब से दिनेश कटारिया, ओडिशा से काबुली भाई तथा पश्चिम बंगाल से गोपाल सरकार उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ से संगठन के संरक्षक नरेंद्र सिंह सलूजा, गुरदीप सिंह अजमानी, दीपक कपूर, इंद्रजीत सिंह इच्छपुरानी और चरणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में टेंट व्यवसायी प्रदर्शनी में शामिल हुए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टेंट ओनर एसोसिएशन से दीपक कपूर, सौरभ बंसल, मनीष अजमानी, विक्की सलूजा, अंकित छाबड़ा, अमित अजमानी, डिंपल सिंह, नरेंद्र सलूजा, रोहन चावला, भुट्टे राज, विजय कुमार, अजय रूपेला, श्याम रूपेला, विजय रूपेला, विकास रूपेला, यश राज सिंह होरा, तपेश, मनीष दोदवानी, मनीष अजमानी, अंशु अजमानी, तोलू दास, गुड्डा भाई, सफदर अली, दीपेश हीरामणि, यशराज सिंह होरा, तरनजीत सिंह होरा, जसपाल होरा, विनोद कुमार, सुभाष सवअन्नी, प्रवीण भूतड़ा, अभिषेक अग्रवाल, हरीश शर्मा, पारस होरा, करनजीत सिंह दुआ, धर्मू भाई, राजदीप सिंह दुआ, मंजीत सिंह छाबड़ा, गुरमीत सिंह और विक्की एजी टेंट मौजूद रहे।
वहीं ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से एडवाइजर इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सचिव नरेश रॉबिन्सन, पंजाब राज्य के अध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह गिल, महामंत्री दिनेश कटारिया, महाराष्ट्र के प्रभारी विजय परदेशी, पश्चिम बंगाल से चंचल दास एवं गोपाल, पूर्वी दिल्ली से रामनाथ चड्ढा उपस्थित रहे।
इसके अलावा फेडरेशन ऑफ शामियाना दिल्ली के अध्यक्ष विजेंद्र मान एवं सुरेंद्र पाल पप्पी, टेंट एंड लाइट डेकोरेशन एसोसिएशन दिल्ली के कोषाध्यक्ष चरणजीत सिंह बत्रा, कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र बजाज, प्रदीप अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह आहूजा, बीनू राय, तुलसी राम और विष्णु सैनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं टेंट व्यवसायी भी समापन समारोह में मौजूद रहे।
समापन अवसर पर सरदार अमरजीत सिंह दुआ ने देशभर के टेंट व्यवसायियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में भी बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन टेंट उद्योग से जुड़े व्यवसायियों को एक मंच पर लाने के साथ ही नए उत्पादों, तकनीक और व्यापारिक संभावनाओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
चार दिनों तक चले इस आयोजन का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। लकी ड्रॉ में थार सहित अन्य आकर्षक पुरस्कारों ने समापन समारोह को खास बना दिया।