बिलासपुर। रिवर व्यू में घूमने गए 2 युवकों के साथ गाली-गलौज और बेल्ट व मुक्कों से मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
डबरीपारा निवासी फैज रजा अपने दोस्त ओम शर्मा के साथ रिवर व्यू घूमने गया था। वहां शेख अनस ने दोनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। फैज ने विरोध किया तो अनस के साथ मौजूद लड़कियों ने माफी मांगकर मामला शांत करा दिया।
इसके बाद शाम करीब 7:20 बजे शेख अनस, लक्की सोनकर और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने फैज और ओम को घेर लिया और बेल्ट व मुक्कों से दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों को चोटें आईं।
विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।