बिलासपुर। कोटा पुलिस ने गांजा बिक्री के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संतोष उर्फ भुरवा मरकाम (32), निवासी ग्राम जाली, थाना रतनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटा के वार्ड क्रमांक 01, सूदनपारा में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हीरो नेताम (40), निवासी सूदनपारा कोटा को पकड़ा था। उसके कब्जे से करीब 1 किलो गांजा, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई थी, बरामद किया गया था। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने के बाद पुलिस ने गांजा की खरीदी-बिक्री के नेटवर्क की आगे जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान हीरो नेताम के मेमोरेंडम कथन में संतोष उर्फ भुरवा मरकाम से गांजा लाकर बिक्री करने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने संतोष की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।