बिलासपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल द्वारा सेवा एवं स्वच्छता के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए सफाई कर्मचारियों का सम्मान शाल श्रीफल मिष्ठान से किया गया। उक्त सेवा जूना बिलासपुर किया गया कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तथा समाज में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष रीता राजगीर, सचिव दीप्ति लता साहू, कोषाध्यक्ष डॉक्टर ज्योति नामदेव एवं डिस्ट्रिक चेयरपर्सन डॉक्टर सुरभि राजगीर सहित क्लब के सदस्यों की उपस्थिति रही।


इस अवसर पर डॉ. सुरभि राजगीर ने मधुमेह (डायबिटीज) के प्रति जागरूकता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित खान-पान, नियमित शारीरिक गतिविधि तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के माध्यम से मधुमेह के प्रति जागरूक रहा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और आवश्यक होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में गांधीजी के स्वच्छता एवं सेवा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। सम्मानित होने वाले में संध्या ,छाया, ममता दीपू आरती दीदियों का सम्मान किया गया सम्मानित होने वाली दीदियों की आंखों में आंसू आ गए सभी बहुत खुश होकर उन्होंने यह सम्मान ग्रहण किया उन्होंने कहा कि आज तक हमारा सम्मान किसी ने नहीं किया यह देखकर आपकी संस्था ने जो काम किया है वह तहे दिल से धन्यवाद करते हैं,क्लब सदस्यों ने कहा कि समाज के लिए निरंतर सेवा करने वाले सफाई कर्मचारियों का सम्मान करना उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है।


लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता का सुंदर संदेश देते हुए संपन्न हुआ।