बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के डोंगरिपारा में धारदार चाकू लेकर घूम रहे 45 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लोहे का धारदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोंगरिपारा कोटा में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस ने मौके से डोंगरिपारा निवासी मोहम्मद जुम्मन (45) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर, आरक्षक धर्मेंद्र साहू और संजय श्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।