बिलासपुर। बिलासपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का जन्मदिन मंगलवार को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही उनके निवास पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और केक काटकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
सुबह 11 बजे से अमर अग्रवाल के बंगले पर बधाई देने वालों की भीड़ जुटने लगी। अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। समर्थकों में जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरदार अमरजीत सिंह दुआ के नेतृत्व में सिक्ख समाज के सदस्यों ने अमर अग्रवाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद बिलासपुर के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी, गुलशन ऋषि, सुरेंद्र गुंबर, उपाध्यक्ष मंजीत सिंह अरोरा, सह सचिव जसवीर सिंह गांधी, अमनदीप सिंह होरा, बलजीत सिंह गंभीर, प्रितपाल सिंह गंभीर, अनिल दुआ, अमरजीत सिंह टुटेजा, चरणजीत सिंह गंभीर, गुरमीत सिंह अरोरा, अनमोल जुनेजा, अमित सिंह, नितिन छाबड़ा, राजू भाटिया, राजकुमार सलूजा, जसमीत अजमानी, आशीष जुनेजा, इंदरजीत सिंह इच्छापूरानी, भूपेंद्र सिंह गांधी, सतिंदर सिंह गांधी, नवदीप सिंह अरोरा, अजीत टुटेजा, बलजीत सिंह खनूजा, अमोलक सिंह सलूजा, मोनू भाटिया और करणवीर सिंह अरोरा सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि बिलासपुर का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है और अमर अग्रवाल ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में शहर के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके समर्थकों ने कहा कि उनके कार्यकाल में बिलासपुर में हुए विभिन्न विकास कार्यों से शहर ने प्रदेश के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने अमर अग्रवाल के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। सुबह से शुरू हुआ बधाई देने का सिलसिला दिनभर जारी रहा और उनके निवास पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।