बिलासपुर। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और घर में तैयार किए जाने वाले स्वदेशी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘देवाश्री महोत्सव मेला’ का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक बिलासपुर में किया जाना है। मेले में फैशन, संस्कृति, हस्तशिल्प और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी।


आयोजकों के अनुसार मेले में विशेष रूप से महिला उद्यमियों के ‘होममेड’ यानी घर में बने उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं के हुनर, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करना है। मेले में स्थानीय उत्पादों के साथ हस्तशिल्प, सजावटी सामान, फैशन सामग्री सहित विभिन्न घरेलू उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।


मेला 2, 3 और 4 अक्टूबर को प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन स्थल श्री वेंकटेश्वर कल्याण मंडपम नवनिर्मित सामुदायिक भवन, हेमू नगर चौक के पास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाजू, सिंधु भवन के सामने, बिलासपुर होगा।


आयोजकों ने महिला उद्यमियों से इस पहल से जुड़ने और अपने उत्पादों के स्टॉल लगाने की अपील की है। स्टॉल बुकिंग एवं अन्य जानकारी के लिए 62615 45194, 8085550675 और 7509343534 पर संपर्क किया जा सकता है। मेले की थीम ‘महिला शक्ति, समृद्ध भारत’ रखी गई है।