बिलासपुर। दीपावली की रात रिवर व्यू क्षेत्र में अनावश्यक रूप से हंगामा कर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों के 4 युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल दाखिल कराया है।

पुलिस के अनुसार, दीपावली त्योहार की रात रिवर व्यू क्षेत्र में कुछ युवक अनावश्यक रूप से हंगामा कर रहे थे, जिससे सार्वजनिक शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और चार युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में धन्नू डांडे (28), निवासी गुरु घासीदास नगर, मिनी बस्ती जरहाभाठा, सूरज कश्यप (19), निवासी तिफरा, थाना सिरगिट्टी, साहिल यादव उर्फ मयंक (22), निवासी मुक्तिधाम चौक, थाना सरकंडा और अमित यादव (20), निवासी बंगालीपारा, थाना सरकंडा शामिल हैं।