
बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनहरण बिंझवार (20), निवासी डोंगरिपारा, ग्राम नवागांव, थाना कोटा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को प्रार्थी की मोटर साइकिल CG 10 AW 8925 चोरी हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ की थी, जिसमें उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी करने की जानकारी दी थी। इसके बाद से आरोपी मनहरण बिंझवार की तलाश की जा रही थी।
28 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की।
यह कार्रवाई एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, एएसआई शिव कुमार साहू, आरक्षक चंदन मानिकपुरी, दिलहरन पैकरा सहित थाना स्टाफ ने की।